May 18, 2024

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की बदमाशों ने लूट ली चेन

लखनऊ- राजधानी लखनऊ में चेन व पर्स लूट करने वाले गिरोह एज बार फिर सक्रिय हो गए हैं। गाजीपुर व इंदिरानगर पुलिस ने भले ही दो दिन पहले लुटेरों की गिरफ्तारी करी हो लेकिन लूट की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं।

ताजा मामला गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र का है। यहाँ मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला स बाइक सवार बदमाश चेन लूटकर फरार हो गए। लूट की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर 4 शारदा अपार्टमेंट में रहने वाली कंचन तिवारी ने बताया कि उनके पति डॉक्टर हैं।शनिवार सुबह कंचन मॉर्निंग वॉक के लिए गई थी। वह वॉक के लिए निकलकर घर से थोड़ी दूर ही पहुँची ही कि पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश आये और झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली और फरार हो गए।

घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुँची और पड़ताल शुरू की। बकौल इंस्पेक्टर लूट की यह वारदात क्षेत्र में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Share On: