May 18, 2024

भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई,पार्टी कार्यकर्ता धरने पर बैठे

नेटवर्क24:- जहां सिविल लाइन पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाहियों ने एक भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई कर दी। कार्यकर्ता की पिटाई से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस लाइन पुलिस चौकी का घेराव किया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। वहीं कार्यकर्ता की पिटाई व धरने की सूचना पर पहुंचे पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को समझाबुझाकर शांत कराया।

वहीं पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई करने वाले दोनो सिपाहियों धर्मेंद्र व आशीष को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पुलिस चौकी इंचार्ज के खिलाफ जांच बिठा दी है। CO सदर को पूरे मामले की जांच सौंपी गयी है। भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी का कहना है कि युवा मोर्चा के नगर मंत्री रितेश सोनी कल एक बर्थडे पार्टी में गए थे। वहां से लौटते समय पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। बताने के बावजूद सिपाहियों ने उसे चौकी लाकर बेरहमी से पिटाई की। इससे नाराज पार्टी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए थे। मुझे भी सूचना मिली तो मैं भी मौके पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक को मामले पूरे मामले से अवगत कराया। एसपी ने दोषी सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया है और दरोगा की जांच बैठा दी है।

Share On: